मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के मथुरा-दिल्ली हाईवे पर राधा वैली के पास बृहस्पतिवार शाम एक युवा अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने देर शाम शव पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं, परिवार में कोहराम मच गया है।
युवा अधिवक्ता गौरव सिंह (26) निवासी शिवाजीनगर, मसानी रोड, मूल निवासी गांव किशनी, मैनपुरी शाम करीब छह बजे हाईवे पर स्कूटी से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। मौके पर ही अधिवक्ता की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मृतक अधिवक्ता के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त करते हुए परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। देर शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।