फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ही कर सकेंगे ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन, सेवायतों ने मांगे सुझाव

Thu, 06 Apr 2023 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)

सार

मंदिर प्रबंधन ने सेवायत गोस्वामियों से सुझाव के साथ सहमति पत्र मांगे हैं। उधर, जिला प्रशासन भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के लिए मसौदा तैयार कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो बांकेबिहारी मंदिर में शीघ्र ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में चांदी का रथ file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुर बांकेबिहारीजी मंदिर में भीड़ के दबाव के कारण हादसे रोकने के लिए दर्शन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कराने की व्यवस्था आगे बढ़ाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। मंदिर प्रबंधन ने सेवायत गोस्वामियों से सुझाव के साथ सहमति पत्र मांगे हैं। उधर, जिला प्रशासन भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के लिए मसौदा तैयार कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो बांकेबिहारी मंदिर में शीघ्र ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारीजी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों, स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ बैठक हुई। सूत्र बताते हैं कि प्रबंधन ने एक मसौदा तैयार कर मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन के पास भी भेजा है। कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की योजना को लागू किया जाएगा।

 भीड़ के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर प्रबंधन, प्रशासन और व्यापारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन कराने की व्यवस्था लागू करने के पक्ष में हैं तो कुछ सेवायत गोस्वामी इसके पक्ष में नहीं हैं। उन्हें मनाने के साथ-साथ सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें