फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना का जलस्तर 31 सेमी घटकर 164.60 मीटर पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना नदी का जलस्तर अब नीचे उतरने लगा है। मंगलवार को प्रयाग घाट पर जलस्तर 31 सेंटीमीटर घटकर 164.60 मीटर पर आ गया है। इससे यमुना के तटीय एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गोकुल बैराज से किया जा रहा डिस्चार्ज भी 40 हजार से घटकर करीब 28 हजार क्यूसेक रह गया है। ओखला बैराज से मात्र 14 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। मंगलवार को जलस्तर चेतावनी के निशान से 40 सेंटीमीटर नीचे बह रहा था।
खतरे का निशान 166 मीटर पर है। इधर सिंचाई विभाग के अधिकारी यमुना जलस्तर और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सिंचाई विभाग के एक्सईएन नवीन कुमार के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें