फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर की कालोनियों में घुसा यमुना का पानी

Sat, 06 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
कालोनियों में घुसा यमुना का पानी - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
नगर में यमुना के बढ़ते जलस्तर के चलते यमुना किनारे के घाटों और कालोनियाें में पानी घुसना शुरू हो गया है। कई गौशाला, आश्रम और मकान यमुना के पानी से घिर गए हैं। पानी के लगातार बढ़ने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों की तलाश में पलायन करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


जलभराव के कारण कई मकानों का नगर के प्रमुख मार्गों से संपर्क मार्ग टूट गया है। लोग बाढ़ की आशंका के चलते भयभीत हैं। प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यमुना किनारे की कालीदहघाट, सूरजघाट, जुगलघाट के साथ-साथ यमुना खादर में बसीं पानीघाट, दुर्गा पुरम कालोनी, यमुना नगर कालोनी के कुछ क्षेत्र यमुना के बढ़े जलस्तर की चपेट में आ गए हैं। इससे सैकड़ों लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

कई लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर पहले ही चले गए हैं और कुछ लोग अब भी पानी के उतरने का इंतजार कर रहे हैं। वृंदावन विकास योजना के तहत बरसात के पानी की निकासी के लिए यमुना की ओर बनाए गए बड़े-बड़े नालों से ही यमुना का पानी शहर की ओर लौट रहा है। इससे कई इलाकों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें