वृंदावन दशहरा पर्व के अवसर पर यमुना में गंगाजल छोड़ा जाए एवं एवं यमुना में शहर के नालों का पानी बं?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। गंगा दशहरा नजदीक होने के बाद भी यमुना में गंगाजल न छोड़े जाने से गुस्साए प्रीत पुरोहित पंडा समाज ने विहार घाट पर यमुना की रेत से स्नान करके विरोध जताया। सभी की मांग यह भी थी कि तत्काल यमुना में गिर रहे गंदे नालों को भी टैप किया जाए।
लगातार गंदे नाले यमुना में गिरने से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है। अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी, बाबा रामदास और आशीष ने प्रदेश की योगी सरकार से गंगाजल यमुना में छोड़ने और गंदे नालों को टैप किए जाने की मांग की है। संवाद