फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना ने पखारे कान्हा के चरण

विज्ञापन
कान्हा को स्पर्श करती हुई यमुना महारानी पुजारी अजय दीक्षित
विज्ञापन
रिफाइनरी (मथुरा)। यमुना किनारे स्थित गांव कोयला अलीपुर के कोईला घाट पर टोकरी में कान्हा को सिर पर लिए वासुदेव की आठ फीट की मूर्ति लोगों के लिए कौतूहल बन गई है। रविवार को यमुना के जल ने भगवान श्रीकृष्ण के चरण स्पर्श किए तो लोगों का विश्वास और मजबूत हो गया। उन्हें लगा कि अब यमुना शांत होने लगेगी। यमुना का जलस्तर स्थिर है, लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

द्वापर में कंस के कारागार में जन्मे श्रीकृष्ण को टोकरी में लेकर वासुदेव गोकुल जाने लगे। यमुना की लहरों में घिरे वासुदेव ने नदी का रौद्र रूप देखा तो विचलित हो गए। कोई-ले, कोई-ले की पुकार करने लगे। तब यमुना ने श्रीकृष्ण के चरण छूए और लौटने लगीं। कोई-ले की पुकार पर घाट का नाम कोईला पड़ा।
रविवार को यहां यमुना महारानी ने टोकरी में लेटे कान्हा के पैरों को स्पर्श किया। मंदिर के सेवायत अजय दीक्षित ने बताया कि वह टोकरी में लेटे कान्हा को प्रतिदिन जल चढ़ाने जाते हैं। सेवायत ने बताया कि 2023 की बाढ़ में भी यमुना भगवान श्रीकृष्ण के चरण स्पर्श कर लौट गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें