फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के पड़ाव तय

Fri, 30 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना मुक्तिकरण अभियान के तहत 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक निकाली जाने वाली पदयात्रा के पड़ाव स्थल तय कर लिए गए हैं। यमुना शुद्धीकरण के संकल्प के साथ शुरू होने वाली यह 8 दिवसीय पदयात्रा 15 मार्च को कोसी प्रारंभ होकर 22 मार्च को दिल्ली पहुंचेगी। बड़ी संख्या में ब्रजवासी, यमुना भक्त, किसान और स्थानीय नागरिक इसमें सम्मिलित होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने बताया शीघ्र ही पदयात्रा के हर पड़ाव स्थल पर यमुना मुक्तिकरण अभियान का विशेष कैंप कार्यालय खोला जाएगा। जिससे पदयात्रियों के लिए समुचित व्यवस्था की जा सके।  इधर यमुना मुक्तिकरण अभियान के पंकज चतुर्वेदी मथुरा नगर इकाई के साथ मसानी पंपिंग स्टेशन पहुंचे।

यहां एक ही पंप चालू मिला। उन्होंने बताया कि पूर्व में अभियान द्वारा मसानी नाले पर किए गए प्रदर्शन के बाद डीएम ने पंपिंग स्टेशन में नए पैनल और पंप की बात कही थी। जिसका अब तक पालन नहीं हो सका है। इसी लापरवाही के चलते मसानी नाला यमुना में गंदगी उडे़ल रहा है। इसे बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पदयात्रा का कार्यक्रम
14 मार्च कोसी में महापंचायत
15 मार्च कोसी से पदयात्रा आरंभ, पहला पड़ाव होडल
16 मार्च होडल से औरंगाबाद पड़ाव स्थल
17 मार्च औरंगाबाद से पलवल पड़ाव
18 मार्च पलवल से पृथला पड़ाव
19 मार्च  पृथला से झाड़सेतली पड़ाव
20 मार्च झाड़सेतली से फरीदाबाद सेक्टर-12 पड़ाव
21 मार्च फरीदाबाद सेक्टर-12 से सरिता विहार पड़ाव
22 मार्च सरिता विहार से रामलीला मैदान पड़ाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें