फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गंगा दशहरा पर जगमगाएंगे यमुना के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गंगा दशहरा पर्व पर यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सफाई, मरम्मत, सजावट पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त जग प्रवेश की अध्यक्षता में भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने नदी के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, गोताखोर और स्टीमर की व्यवस्था करने को कहा। घाटों की सफाई, मरम्मत, सजावट और प्रकाश व्यवस्था पर जोर दिया। गहरे जल वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक और सूचना बैनर लगाने के लिए भी कहा गया। घाटों के दोनों ओर खोया-पाया शिविर भी लगाए जाएंगे।
मुख्य अभियंता (निर्माण) को घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा गोताखोरों की तैनाती के निर्देश दिए गए। शुद्ध पेयजल के लिए टैंकर और मोबाइल टॉयलेट्स की व्यवस्था, घाटों और संपर्क मार्गों की सफाई और मार्गों से अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, सौरभ सिंह, अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, कल्पना सिंह चौहान, मुख्य अभियंता संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें