फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे: फेंसिंग काटकर बना डाले अवैध कट

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा) यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसों की रोकथाम के लिए अथॉरिटी ने कई इंतजाम किए हैं। एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर तार से फेंसिंग की गई है, लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने जगह-जगह बाइक को एक्सप्रेस वे पर चढ़ाने और उतारने के लिए फेंसिंग काटकर कट बना लिए हैं, जोकि हादसों का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर के साथ-साथ बीच में निराश्रित पशुओं और अवैध रूप से प्रवेश करने वाले वाहनों को रोकने के लिए कंटीले तारों की फेंसिंग की गई थी। इसके अलावा पेट्रोलिंग करने के लिए भी सुविधा दी गई थी। लेकिन अब 165 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे पर दर्जनों स्थानों पर फेंसिंग को तो़ड़कर अवैध कट बनाए जा चुके हैं। इन कटों से आसपास के ग्रामीण एक्सप्रेस-वे पर आसानी से पहुंच जाते हैं। वहीं एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने भैंसा-बुग्गी, जुगा़ड़, बैलगाड़ी और रिक्शों के संचालन को भी प्रतिबंधित किया था, लेकिन इन वाहनों पर भी रोक नहीं लग सकी है। कई जगह यह वाहन एक्सप्रेस-वे पर पहुंच जाते हैं।
कैमरे खराब, एसओएस बॉक्स भी खराब
एक्सप्रेस-वे से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। लाखों रुपये का टैक्स वसूला जाता है, लेकिन सुरक्षा इंतजाम के दावे बेमानी हो चले हैं। लचर सुरक्षा इंतजाम से एक्सप्रेस-वे पर हादसों का ग्राफ बढ़ा है। कंट्रोल रूम से संपर्क के लिए लगे ज्यादातर एसओएस बॉक्स खराब हो चुके हैं। तेज रफ्तार वाहनों की निगहबानी के लिए लगे कई कैमरे भी खराब पड़े हैं। रफ्तार पर ब्रेक की बात बेमानी एक्सप्रेस वे पर गति सीमा के मानक को हर दिन वाहनों के पहिये तले रौंदा जाता है। सौ किमी प्रति घंटा रफ्तार को तोड़ते हुए सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। कार्रवाई के नाम पर चालान काटने वाले यातायात पुलिसकर्मी टोल प्लाजा पर दूर-दूर तक नजर नहीं आते। वाहन चालक टोल चुका कर बेधड़क गुजर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें