फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा हादसा: निजी बसों में सफर करने वालों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस, हेल्प लाइन नंबरों पर अब भी आ रहीं कॉल्स

Fri, 19 Dec 2025 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 19 लोगों की मौत हुई है, वहीं 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में जान गंवाने वालों की शिनाख्त के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। वहीं हादसे के बाद जारी किए गए हेल्प लाइन नंबरों पर कॉल्स आने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
मथुरा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव स्थित एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में अभी तक चार मृतकों की पहचान हो पाई है। 14 की शिनाख्त के लिए डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। लेकिन हेल्प लाइन नंबरों पर आए कुछ नंबरों ने चिंता बढ़ा दी है। यह लोग हादसे में अपने लोगों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। वह निजी बसों के रिकॉर्ड से मिलान करने और चालक-परिचालकों से पूछताछ करने की बात कह रहे हैं। आशंका यह भी है कि बस में छोटे स्टॉप पर बैठीं सवारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित माइल स्टोन 127 पर हुए हादसे में सात निजी बसें और एक रो़डवेज बस सहित तीन कारों में आग लगी थी। पुलिस के मुताबिक, सात निजी बसों में करीब 350 यात्री सवार थे। इनकी बुकिंग के आधार पर परिजन से संपर्क कर लिया गया है। जो लोग मिसिंग हैं, उनके परिजन डीएनए के लिए सैंपल दे चुके हैं। इसके बाद भी हेल्प लाइन नंबर पर कानपुर, बांदा और आसपास से कॉल्स आ रही हैं। यह लोग अपनों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। वह अपने मोबाइल नंबर और जानकारी दे रहे हैं। हालांकि किसी का रिकॉर्ड अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। इसके बाद भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कई दफा बस परिचालक रास्ते से सवारियां बिठा लेते हैं।

चालक, परिचालकों से लिए बयान
हादसे में बसों के चालक, परिचालक और क्लीनरों से पुलिस ने बयान लिए हैं। उनसे पूछा गया कि रास्ते में कहां से सवारियां बिठाईं। कितनी बुकिंग थीं। रोडवेज बस के घायल सह चालक से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें