फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया हेरिटेज सिटी के लिए मथुरा पहुंचे यमुना प्राधिकरण के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। योगी सरकार के लौटते ही यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होने जा रही राया हेरिटेज सिटी को लेकर प्रशासनिक गतिविधियों को फिर शुरू हो गई हैं। यमुना प्राधिकरण एक्सप्रेसवे के अधिकारियों ने मथुरा पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रस्तावित हेरिटेज सिटी को लेकर चर्चा की। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम के साथ प्रस्तावित क्षेत्र का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

पिछली योगी सरकार में यमुना प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे के किनारे राया में 9350 हेक्टेयर में हेरिटेज सिटी विकसित करने की योजना तैयार की थी। राया हेरिटेज सिटी को विकसित करने के लिए सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई गई है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने यमुना प्राधिकरण के अफसरों के सामने इसका प्रस्तुतिकरण भी किया था। मुख्यमंत्री के समक्ष भी इसका प्रस्तुतिकरण किया गया था। विधानसभा चुनाव के बाद योगी सरकार के प्रदेश की सत्ता में लौटते ही अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट पर एक बार फिर काम करना शुरू कर दिया है।
यमुना प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को मथुरा में डीएम नवनीत सिंह चहल से मुलाकात की। संबंधित अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर डीएम को यथा स्थिति से अवगत भी कराया। तदोपरांत टीम मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ यमुना एक्सप्रसेवे से जुडे़ मांट और महावन तहसील क्षेत्र को देखा। गौरतलब रहे कि पूर्व में इस प्रोजेक्ट का नाम न्यू वृंदावन था, जिसे बाद में राया हेरिटेज सिटी कहा जाने लगा। यह प्रोजेक्ट धार्मिक क्षेत्र मथुरा की सूरत बदल देगा। इस प्रोजेक्ट के साथ ही यमुना प्राधिकरण ने मथुरा और वृंदावन के लिए सिक्सलेन कॉरिडोर का भी प्रस्ताव दिया है।
जमीन के चिन्हीकरण का कार्य शीघ्र होगा
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के मुताबिक नई सिटी के लिए पहले जमीन चिन्हीकरण का काम होगा। इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जेवर एयरपोर्ट का कार्य भी शुरू हो चुका है, उसको ध्यान में रखते हुए प्लानिंग तैयार की रही है। जिस तरह से दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग मथुरा-वृंदावन पहुंच रहे हैं, उनको ध्यान में रखते हुए नई सिटी में आधुनिक सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें