फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन भेजा गया जेल: बच्ची से अश्लील हरकत...लोगों ने पकड़ी घिनौनी करतूत, जमकर की थी पिटाई

Sun, 13 Oct 2024 10:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा की  पॉश कॉलोनी में रहने वाले एक्सईएन ने बच्ची से अश्लील हरकत की। मामले में जानकारी के बाद लोगों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
एक्सईएन की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राधा ऑर्चिड कालोनी में बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी नगर निगम के एक्सईएन को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से शाम को कोर्ट ने इंजीनियर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात को गोविंद नगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी राधा ऑर्चिड में नगर निगम के निर्माण विभाग के एक्सईएन ने बालिकाओं से अश्लील हरकत की। इस मामले में कॉलोनी के लोगों ने इंजीनियर के साथ मारपीट करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया था। जमकर हंगामा हुआ और महिलाओं ने रास्ता जाम कर विरोध जताया था। पुलिस ने कालोनी सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह की तहरीर पर बिहार के जिला मोतिहारी निवासी एक्सईएन मोद नारायन झा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

शुक्रवार को पुलिस की देरी के कारण आरोपी की कोर्ट में पेशी नहीं हो पाई। शनिवार को पुलिस पुनः आरोपी को लेकर कोर्ट में पहुंची। यहां से देर शाम उसे तीन दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि आरोपी को लेकर कोर्ट गए जहां से उसे तीन दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें