फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहोरा में सात लाख की कुश्ती आज

Thu, 14 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया
विज्ञापन
ब्रज क्षेत्र के गांव सिहोरा में रामनवमी पर विशाल कुश्ती दंगल आज होगा। दंगल कमेटी ने आखिरी कुश्ती पर सात लाख का इनाम घोषित किया है। दंगल में नेपाल और श्रीलंका से पहलवानों को कुश्ती लड़ने का न्योता भेजा गया है। 
विज्ञापन


यमुनापार के गांव सिहोरा में रामनवमी पर विशाल मेला व कुश्ती दंगल लगाया जाता है।

कुश्ती-दंगल के आयोजक और ब्रज केशरी देवेन्द्र पहलवान ने बताया कि दंगल में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, श्रीलंका, नेपाल के पहलवानों को जिला कुश्ती संघ और सिहोरा दंगल कमेटी की ओर से निमंत्रण भेजा गया है।

दंगल में आखिरी कुश्ती सात लाख रुपये की होगी। इससे पहली कुश्ती ढाई लाख, उससे बाद एक लाख 51 हजार की होगी। 

दंगल में पूरे जनपद से 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने के लिए इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और पीएसी की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है।

पिछले साल सिहोरा के दंगल में पांच लाख की आखिरी कुश्ती रूस के पहलवान लेवान और भारत कुमार के बीच हुई थी। इसमें लेवान को पराजित होना पड़ा था। दंगल की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें