फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शादी समारोह से लौट रहे पहलवान पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; युवक घायल

Thu, 07 May 2026 11:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी समारोह से लाैट रहे पहलवान पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के डीग मार्ग स्थित सियाराम बाबा आश्रम के पास बुधवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे एक पहलवान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चार नामजद समेत सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


राजस्थान के डीग थाना क्षेत्र के गांव बहज निवासी धर्मेंद्र सिंह ने गोवर्धन थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई पुरुषोत्तम अपने परिचित रवि निवासी गोवर्धन गेट डीग और चंद्रपाल निवासी बहज के साथ डीग रोड स्थित राधा गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने आया था। देर रात लौटते समय उनकी कार की एक बाइक से टक्कर हो गई थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे डीग मार्ग स्थित सर्विस रोड पर सियाराम बाबा आश्रम के पास तीनों लोग लघुशंका के लिए रुके थे। तभी चार बाइकों पर सवार होकर पहुंचे आरोपियों ने हमला बोल दिया। तहरीर के अनुसार भूरेबरहा बहज निवासी रूपेश उर्फ लाला, रामपुरा बहज निवासी अखिलेश, अऊदरवाजा डीग निवासी संदीप और दादू बहज निवासी हिम्मत ने पुरुषोत्तम पर फायरिंग शुरू कर दी।

धर्मेंद्र का आरोप है कि रूपेश ने पुरुषोत्तम की छाती पर गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन बचाव में हाथ लगाने पर गोली पैर में जा लगी। वहीं अखिलेश द्वारा चलाई गई गोली दूसरे पैर में लगी। फायरिंग में युवक के हाथ और टखने में भी चोट आई। घटना में साथ मौजूद रवि और चंद्रपाल बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल पुरुषोत्तम को उपचार के लिए मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घायल से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली गई है, तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें