फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना भक्तों की एनजीटी के फैसले पर नजर

Sun, 27 Nov 2016 11:51 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
यमुना भक्तों की एनजीटी के फैसले पर नजर - फोटो : Logo
विज्ञापन
यमुना को जहरीला बना रहीं शहर में संचालित औद्योगिक इकाइयों के मसले पर सोमवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में सुनवाई होनी है। केंद्रीय, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित डीएम और राज्य सरकार को इस मामले में अपना पक्ष रखना है।
विज्ञापन

शहर में संचालित चांदी से जुड़े उद्योग से बडे़ पैमाने पर जहरीले रसायन निकलते हैं तो यमुना को जहरीला बना रहे हैं। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्तर से इसकी निगरानी में बरती जा रही लापरवाही यमुना में जलचरों के जीवन पर भारी पड़ रही है। अफसरों की मिलीभगत से शहर में यह उद्योग अवैध रूप से बडे़ स्तर संचालित हो रहा है। इसमें टैक्स की चोरी भी शामिल है।
इसके खिलाफ कांतानाथ चतुर्वेदी की एनजीटी में याचिका दायर की है। इस पर सोमवार को सुनवाई होने जा रही है। इसमें राज्य सरकार और डीएम सहित केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनजीटी ने जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें