फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व योग दिवस: योगमय हुई कान्हा की नगरी

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के राधेकुंज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करतीं विदेशी श्रद्धालु। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। विश्व योग दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण (योगीराज) की नगरी योगमय हो गई। किसी ने छत पर तो किसी ने घर के आंगन में योग किया। यहां तक कि कोरोना संक्रमण के दौर में पार्क में सामूहिक रूप से लोगों ने योग किया। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अमर उजाला की पहल पर योग कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

योग की शुरूआत रविवार को प्रात: पांच बजे से ही हो गई थी। लोग पार्कों में आने लगे थे। विभिन्न संगठनों के बैनरतले योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्क और घरों के आंगन में सामूहिक रूप से योग किया गया। पर्यावरण जन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने अपने घरों पर अध्यक्ष दीपक चतुर्वेदी के दिशानिर्देशन में योग किया। भारतीय किसान यूनियन भानू के सदस्यों ने भी योग किया।
प्रदेश प्रभारी आईटी करणी सेना ने नेतृत्व में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। संघ महानगर में शामिल 32 हजार से ज्यादा परिवारों के स्वयंसेवकों ने कोरोना महामारी के चलते घर पर ही परिवार के साथ योग किया। इसमें कार्यक्रम में भाजपा, विहिप, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, संस्कार भारती, संस्कृत भारती, विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती, ब्रज बाल कल्याण समिति आदि अन्य संगठनों के माध्यम से 32 हजार 8 सौ 67 परिवारों शामिल हुए।
विज्ञापन

युवा सिंधी महिला मंडल की अध्यक्ष गीता नाथानी सहित अन्य सदस्यों ने घर पर ही योग किया। इसमें सचिव तनुजा मनसुखानी, जानकी चंदानी, ज्योति घावरी, हरी नाथानी, रजनी ईसरानी, इंदिरा गंगवानी, माला धंवानी, कीर्ति मंगलानी, मीनू खत्री, हेमा गंगवानी, अंजलि गंगवानी आदि शामिल हुए। कृष्णा गंगाघाट के निकट महिलाओं ने योग किया तो गणेशरा स्टेडियम के बाहर बच्चे सामूहिक रूप से योग किया। डेंपियर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से योग किया। राधापुरम कॉलोनी में भी लोगों ने पार्कों में योगा किया।
वृंदावन में विदेशी भक्तों ने किया योग
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी की नगरी में विश्व योग दिवस पर लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता नजर आई। विदेशी भक्तों ने भी योग किया। आरएसएस के स्वयंसेवकों के परिवार योग में शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वृंदावन इकाई के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
कैलाश नगर स्थित सत्यादेवी गर्ग सरस्वती विद्या मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कम संख्या में स्वयंसेवक बुलाकर योग विद्या तथा अन्य सभी के साथ गूगल मीट एप पर लिंक भेज कर सभी ने अपने अपने घरों में परिवार सहित योगाभ्यास किया। नगर में 5400 परिवारों में करीब 30000 व्यक्तियों ने घरों में महिला पुरुष व बच्चों सहित योग किया। कार्यक्रम में सह जिला संचालक दास बिहारी अग्रवाल ने विचार रखे।
जिला प्रचारक मनोज एवं जिला कार्यवाह अरुण ने योग को संपूर्ण विश्व में मान्यता दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना की। जिला व्यवस्था प्रमुख श्याम प्रकाश पांडेय, नगर कार्यवाह संजय शर्मा, विजय राघव, महेंद्र, अमित, सुशील, आकाश, सेवा प्रमुख अभिषेक मिश्रा, केशव, सुजान, प्राण बल्लभ दुबे, कुशल, गोपेश, सीताराम, ब्रजमोहन, अजीत, यतींद्र, प्रशांत आदि शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायकों ने किया योग
मथुरा। विश्व योग दिवस पर क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री सहित जनपद के अन्य जनप्रतिनिधियों ने योगा किया। लखनऊ में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और चौधरी लक्ष्मीनारायण ने योग किया। भाजपा के कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर मेयर भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा घरों पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने योग किया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मुकेश खंडेलवाल, प्रदीप गोस्वामी, श्याम चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घरों पर योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें