फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: युवाओं को नमो एप से जोड़ेंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लोकसभा चुनावों की तैयारियों व संगठनात्मक कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए जिला कार्यालय पर महानगर कार्यसमिति की बैठक हुई। तय हुआ कि 5 जनवरी तक भाजपा की लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समिति का गठन कर लिया जाएगा। लोकसभा चुनाव संचालन समिति में 35, विधानसभा चुनाव संचालन समिति में 28 सदस्य होंगे।
विज्ञापन


प्रभारी अशोक कटारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से संपर्क ही भाजपा की मजबूती का आधार है। 2024 की लड़ाई विकसित भारत के लिए है। कैंप लगाकर अधिक से अधिक युवाओं को नमो एप से जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने बताया कि आगामी दिनों में युवा मोर्चा नव मतदाता सम्मेलन, शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभा, महिला मोर्चा युवती सम्मलेन, अनुसूचित मोर्चा बस्ती संपर्क, ओबीसी मोर्चा युवा संवाद, किसान मोर्चा किसान अधिवेशन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जनजाति महासम्मेलन और अल्पसंख्यक मोर्चा संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, पूर्व विधायक करिंदा सिंह, चेतन स्वरूप पाराशर, क्षेत्रीय मंत्री विनोद चौधरी, महानगर महामंत्री राजवीर सिंह, राजू यादव, पूर्व मेयर मुकेश आर्यबंधु, हीरा सिंह कुंतल, मुकेश खंडेलवाल, सुल्तान तरकर, मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया आदि मौजूद रहे। संचालन महानगर महामंत्री सुनील चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें