फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सुभाष नगर नाले की पुलिया का मलबा निकलने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल के समीप सुभाष नगर के नाले की पुलिया का एक बड़ा हिस्सा नाले में समा जाने के साथ ही सड़क भी धंस गई थी। इसके दूसरे दिन बुधवार को विद्युत निगम द्वारा विद्युत केबिलों को हटाने पर नगर निगम ने नाले से मलबा निकालने का कार्य शुरु कर दिया हैं।
विज्ञापन


विद्युत लाइन को मंगलवार सुबह से विद्युत निगम की टीम ने हटाने का कार्य शुरू कर दिया। दोपहर तक लाइनों को हटाने के बाद नगर निगम के निर्माण विभाग की टीम ने जेसीवी से इसका मलबा निकालने का कार्य शुरु कर दिया है। इस दौरान जिला अस्पताल से होली गेट जाने वाला नाले की तरफ का एक मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया है। इस कारण एक ही मार्ग पर वाहनों का आवागमन हो सका। इससे दिनभर वाहन चालकों का परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुभाष नगर नाले की पुलिया के चौड़ी करने के लिए करीब पचास साल पहले लेंटर की स्लैब नाले के ऊपर डाली गई। इस पर सड़क का निर्माण किया गया। ब्रिटिशकालीन ईंटों से बनने के बाद चौड़ीकरण के लिए बनी पुलिया ध्वस्त होकर मंगलवार को नाले में समा गई। इससे एक तरफ का मार्ग पिछले दो दिनों से पूरी तरह बाधित हो गया है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि मलबा निकालने के बाद पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें