फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेहद शातिर हैं ये पांच महिलाएं...कारनामे ऐसे जानकर उड़ जाएंगे होश, पुलिस का भी हिल गया दिमाग

Mon, 04 Aug 2025 12:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने ऐसी पांच शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके कारनामे सुनकर पुलिस का भी दिमाग हिल गया। ये महिलाएं वो हैं, जो राहगीरों से उनके कीमती सामान उड़ाने में माहिर हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा पुलिस ने राहगीरों से जेवर व अन्य सामान लूटने वाली महिला गैंग का राजफाश करने में हाईवे थाने की पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत गैंग के कुल छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जेवर और ईको कार समेत अन्य सामग्री भी बरामद की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया है कि बीते दिनों गोवर्धन चौराहे पर एक महिला के साथ चैन लूट की वारदात हुई थी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने रविवार को गोवर्धन चौराहे पर एसबीआई बैंक से 200 मीटर आगे पांच महिलाओं व एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

आगरा के थाना शाहगंज में रुई की मंडी निवासी गायत्री, मुंगे, नीतू, नीवेती, सुषमा और फतेहपुर सीकरी के छीतर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सोने की चार जंजीर, दो अंगूठी, चार कंगन, पांच टाप्स, आठ जोड़ी पायल, पांच चांदी की अंगूठी, 5220 रुपये और एक ईको कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह राहगीरों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देते थे। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि गैंग में कई और महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें