फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टूटी सड़क और फैलती कीचड़ पर महिलाओं का गुस्सा फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। पूरे देश में प्रसिद्ध रंगजी मंदिर के पीछे रहने वाले लोग गंदगी और कीचड़ के बीच निकलने को मजबूर हैं। पिछले एक महीने से लगातार शिकायत कर रहीं महिलाओं का गुस्सा फूट गया। गुस्साई महिलाओं ने मथुरा वृंदावन नगर निगम के वार्ड संख्या 50 की समस्याओं को लेकर वृंंदावन जोनल कार्यालय में पहुंच कर अधिकारियों को मौजूदा हालातों से अवगत कराया है।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि वार्ड संख्या 50 के रंगजी का नगला गांधी पार्क के पीछे सड़क कई महीनों से टूटी पड़ी है। गली में सड़क का निर्माण न होने से हर तरफ कीचड़ फैली हुई है। महिलाओं ने अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग की। महिलाओं की बात सुनकर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने 10 दिनों के अंदर उनकी सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। गुस्साई महिलाओं का कहना है कि इस बार अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो महिलाओं आंदोलन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें