फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'प्रेम संबंधों से हो रहा परिवारों में विघटन...', महिला आयोग अध्यक्ष ने दी पीड़िताओं को नसीहत

Tue, 17 Jun 2025 12:24 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने जनसुनवाई की। इस दौरान अधिकतर मामले पारिवारिक विघटन के थे, जिन्हें तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बबीता चाैहान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने सोमवार को 16 पीड़िताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा है कि प्रेम संबंधों के कारण परिवारों में विघटन हो रहा है। ऐसे समय दंपती को संयम बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने ऐसी पीड़िताओं को नसीहत दी, ताकि इससे बचा जा सके। घरेलू हिंसा के अधिकतर मामले इसी कारण से हो रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। साथ ही सरकार की महिलाओं को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ देने की मंशा है। जनसुनवाई के दौरान अधिकतर मामले पारिवारिक विघटन के थे, जिन्हें तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही जिले से गुमशुदा बालिकाओं की बरामदगी करने को भी कहा गया है।

जनसुनवाई के दौरान 16 पीड़िताओं की समस्याएं सुनीं गईं। इनमें घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, दहेज प्रथा एवं विवाह के बाद प्रेम संबंध जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस उपाधीक्षक (क्राइम), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें