फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिलाओं की पेशाब की नली में हो रहा संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उमस भरी गर्मी और पानी की कमी के कारण महिलाओं को पेशाब की नली में संक्रमण हो रहा है। जिला महिला चिकित्सालय की ओपीडी में आ रही 100 महिलाओं में 25 इस संक्रमण से पीड़ित हैं। महिला चिकित्सक पर्याप्त पानी पीने और साफ-सफाई से रहने की सलाह दे रहीं हैं।
विज्ञापन


जिला महिला चिकित्सालय की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या थॉमस ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 25 महिलाएं पेशाब की नली में संक्रमण यानी यूटीआई (यूरिन ट्रैक्ट इंफेक्शन) की समस्या को लेकर आ रही हैं। इस परेशानी का कारण गर्मी में पानी कम मात्रा में पीना, हाईजेनिक न रहना, अंडर वियर न पहनना, खानपान सही न होना।

स्वच्छ पानी न पीने के कारण इस तरह की परेशानी महिलाओं में बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि यह आमतौर पर मूत्राशय या मूत्रमार्ग में होता है, लेकिन किडनी में होने पर यह गंभीर संक्रमण का रूप ले सकता है। यह परेशानी गांव की महिलाओं में ज्यादा देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटीआई से बचाव के उपाय
- अधिक से अधिक स्वच्छ पानी पीएं
- मूत्र त्याग करने की आदत डालनी चाहिए।
- जननांगों को साफ रखें।
- माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड का उपयोग करें।
- सूती और साफ अंगवस्त्र पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें