फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यमुना में मिली जिस अज्ञात महिला की लाश, उसकी गला दबाकर हुई हत्या; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Thu, 13 Aug 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के सुरीर क्षेत्र में जरारा नहर से मिले अज्ञात महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में जरारा नहर में सिंकदरपुर के समीप मिले अज्ञात महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना सामने आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद सुरीर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करीब 12 दिन पूर्व जरारा नहर में सिंकदरपुर और जरारा गांव के मध्य पानी में बहकर आए एक अज्ञात महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया था। पुलिस ने आसपास के जिलों के साथ समीपवर्ती क्षेत्रों में भी महिला का शव मिलने की सूचना और फोटो वाले पंपलेट भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया था। 

पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया। सुरीर पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गला दबाना बताया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब महिला की पहचान के प्रयास में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें