फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। नौहझील थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। नौहझील पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना कार्रवाई किए शव को ले गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 74, गांव हसनपुर के समीप की है। गौतमबुद्धनगर जिले के थाना जारचा क्षेत्र के गांव बिसारा निवासी अजय कुमार अपनी 46 वर्षीय माता शशि देवी के साथ बाइक से यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर नोएडा से वृंदावन जा रहे थे। इसी दौरान पीछे बैठी शशि देवी को चक्कर आ गए और वह चलती बाइक से नीचे गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि परिजन किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई किए बिना शव को साथ ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें