फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेन में बिगड़ी महिला यात्री की तबीयत...स्टेशन पहुंचने पर तोड़ दिया दम, मथुरा दर्शन के लिए आया था परिवार

Wed, 11 Jun 2025 09:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली से मथुरा आ रही ट्रेन अझाई स्टेशन पर सिग्नल नहीं मिलने से रुकी हुई थी। इस दौरान महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने लगी। स्टाफ ने मथुरा जंक्शन पर महिला को उपचार दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से दिल्ली से मथुरा दर्शन करने के लिए परिवार के साथ आ रही एक महिला की अझाई स्टेशन पर तबीयत बिगड़ गई। महिला के पति ने इसकी सूचना रेलवे स्टाफ को दी। ट्रेन जंक्शन पहुंची तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


गाजीपुर के गांव सरौली निवासी सोमनाथ यादव ने बताया कि वह बुधवार को दिल्ली से मथुरा परिवार से साथ घूमने आ रहे थे। उनकी पत्नी लीला देवी और बच्चे भी साथ थे। सभी सदस्य ट्रेन के कोच बी-3 में सफर कर रहे थे। ट्रेन अझाई स्टेशन पर सिग्नल नहीं मिलने से रुकी हुई थी। इस दौरान लीला की तबीयत बिगड़ने लगी। पति सोमनाथ ने इसकी जानकारी ट्रेन के स्टाफ को दी तो उन्होंने मथुरा जंक्शन पर महिला को उपचार दिलाने की बात कही।
 
विज्ञापन

ट्रेन सुबह 8.20 के करीब स्टेशन पहुंची तो चिकित्सकों ने लीला देवी को मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत हार्ट अटैक आने से प्रतीत हो रही है। पति और बेटे ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव को दिल्ली ले गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें