फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गाजियाबाद में पकड़ी महिला और बिचौलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पाती निवासी एक युवक की शादी के लिए बिचौलिया ने युवक से 62 हजार रुपये ले लिए। शादी के 10 दिन बाद नवयुगल दंपती आगरा घूमने गई, जहां से विवाहिता लापता हो गई।
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना देहात खुर्जा के गांव हजरतपुर निवासी युवक की ननिहाल आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बढोरा खुर्द में है। वह करीब दो वर्ष पहले एक महिला को ननिहाल ले आया था। दस दिन पूर्व उसने एक युवक के माध्यम से 62 हजार रुपये में महिला की शादी का सौदा सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पाती निवासी युवक के साथ कर दिया। महिला नगला पाती में युवक के साथ कुछ दिन तक रही।
इसके बाद आगरा घूमने के दौरान महिला वहां से लापता हो गई। मंगलवार को महिला अपने बिचौलिया के साथ गाजियाबाद में मिल गई। युवक के परिजन दोनों को गांव नगला पाती ले आए और अपने 62 हजार रुपये मांगे। बिचौलिया ने रुपये मंगाने के लिए अपनी मां को फोन किया। इधर मां ने पुलिस को फोन कर दिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें