फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गवाह पर जानलेवा हमला, थाने में घुसकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र में एक मुकदमे के गवाह पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि अदालत में गवाही देने की रंजिश को लेकर जमानत पर छूटे आरोपी व उनके साथियों ने जानलेवा हमला किया है। हमले के दौरान पीड़ित ने थाने में घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव भवनपुरा निवासी शांतनु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक मुकदमे में गवाह है। आरोपी अभिषेक सिसौदिया की जमानत छह फरवरी को जिला जज न्यायालय से मंजूर हुई थी। आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने 9 फरवरी को देर शाम दानघाटी मंदिर के पास पीड़ित को घेर लिया। पीड़ित के अनुसार अभिषेक सिसौदिया अपनी गाड़ी में दाऊ सिसौदिया, शिवा प्रजापति, आकाश, भानु ठाकुर, लव कौशिक तथा छह, सात अज्ञात लोग सवार थे।
सभी ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। शांतनु का कहना है कि हमलावर उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा और सीधे थाना गोवर्धन में घुस गया। पीड़ित का दावा है कि घटना की वीडियो फुटेज भी उसके पास है। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें