फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 डिग्री तापमान के साथ सर्दी का सितम बरकरार

विज्ञापन
मथुरा। कोहरे के बीच यमुना में नौका विहार का आनंद लेते श्रद्धालु। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। सर्दी का सितम रविवार को भी बरकरार रहा। गलन और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह से छाई कोहरे की चादर दोपहर तक तनी रही। दिन भर सर्द हवाओं ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन

इधर, शहर के साथ-साथ देहात के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इस कारण हाईवे पर भी वाहन रेंगते नजर आए। रविवार को मथुरा के गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, मांट, नौहझील, सुरीर, राया, बलदेव, फरह आदि क्षेत्र में कोहरे का असर दिखाई दिया। राया के संभागीय कृषि प्रशिक्षण केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें