फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: लड़ाई करके घर छोड़ गई विवाहिता, मनाने पहुंचा पति तो लिया ऐसा निर्णय; परिवार में मची चीत्कार

Mon, 24 Feb 2025 08:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला की अपने पति से लड़ाई हो गई थी। वह मायके चली गई। यहां उसे मनाने के लिए पति और ससुर पहुंचे। इसके बाद विवाहिता ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां के लालाराम मार्ग स्थित मायके में रह रही एक विवाहिता ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन ने ससुरालीजनों पर विवाहित के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी मोनू की अपनी पत्नी गुनगुन (26) से 4-5 दिन पहले लड़ाई हो गई थी। इसके बाद गुनगुन अपने मायके में आकर रहने लगी। रविवार की रात में पति मोनू और ससुर देवीलाल गुनगुन को लेने लालाराम मार्ग स्थित मायके पहुंचे।

जहां दोनों पक्षों में विवाद होने के बाद वह लौट आए। सोमवार की दोपहर में एक बजे के करीब गुनगुन ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे हालत बिगड़ गई। बहन सोनिया ने परिजनों के साथ उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता के दो छोटे बच्चे हैं। सोनिया ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें