फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग पति की हत्या: गले में साफी डालकर खींचा वृद्ध, पैर पटकते-पटकते हो गई मौत; पत्नी और बेटों ने ले ली जान

Mon, 27 Apr 2026 01:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के सौंख क्षेत्र में वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी, बेटों और एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि झगड़े के बाद हत्या कर शव को पड़ोसी के घर के पास फेंककर साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में पांच दिन पहले हुई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि वृद्ध शराब पीने के आदी थे। इसको लेकर घर में झगड़ा होता था। इसी झगड़े में आरोपियों ने वृद्ध के गले में साफी डालकर उन्हें दूर करने का प्रयास किया था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। मौत के बाद आरोपी वृद्ध के शव को पड़ोसी के घर के पास फेंक दिया था। आरोपियों की साजिश थी कि हत्या का आरोप पड़ोसियों पर लगे।
विज्ञापन
Trending Videos

थाना मगोर्रा के गांव नगला ऊंचागांव में वृद्ध भोहरे सिंह (65) की हत्या के मामले में पत्नी संतोष देवी, पुत्र सौरभ, रोहित, राहुल और पड़ोसी बृजेश को पुलिस ने सोन चौराहा से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भोहरे सिंह शराब पीने का आदी था। विगत मंगलवार देर रात शराब पीकर परिजन से झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान हाथापाई में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के दौरान परिजन ने भोहरे सिंह के गले में साफी डालकर झगड़े से दूर करने का प्रयास किया तो उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद पुत्र राहुल, रोहित, सौरभ, पत्नी संतोष देवी और पड़ोसी बृजेश ने आपराधिक षड्यंत्र करके वृद्ध के गले को रस्सा डालकर कमरे लटकाया, जिससे लगे कि किसी ने रस्सी से गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद आरोपियों ने शव को पड़ोसी के घर के सामने तालाब के किनारे रख दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भोहरे सिंह की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी, सहयोगी पड़ोसी और तीन बेटों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें