फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 78 केंद्रों पर खरीदा जाएगा गेहूं

Wed, 23 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
गेहूं
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए इस बार जिले में 78 केंद्रों की स्थापना की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने गेहूं क्रय केंद्रों के प्रभारियों को क्रय केंद्रों की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 31 मार्च से पूर्व करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आवश्यक सभी व्यवस्थाओं में जैसे किसानों के लिए छाया, तख्त, दरी, पीने का पानी, पशुओं के लिए पानी, नांद, बैलगाड़ी और ट्रैक्टर की पार्किंग, असामयिक वर्षा से गेहूं की सुरक्षा के लिए तिरपाल-पालिथीन, रोशनी के लिए पेट्रोमैक्स, गेहूं की तोल करने के लिए दो इलेक्ट्रानिक कांटे, बैट्री, बिनोइंग फैन, छलना, नमीमापक यंत्र, लक्ष्य के अनुरूप बोरे, खरीद के लिए पर्याप्त धन, भंडारण गोदाम का चिन्हांकन आदि शामिल हैं।

इस बार जिले में पीसीएफ  के 67, खाद्य विपणन विभाग के चार, एग्रो के तीन, कल्याण निगम के तीन और एफसीआई का एक क्रय केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस तरह जिले में कुल 78 क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभाकक्ष में इससे संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामबक्स, प्रबंधक एफसीआई, जिला प्रबंधक पीसीएफ  राघवेंद्र सिंह, सचिव मंडी समिति प्रवीण यादव, वरिष्ठ निरीक्षक विधि माप विज्ञान हिमांद्री सिंह, क्रय केंद्रों के प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें