फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बेमौसम बारिश से गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बेमौसम हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार तड़के फिर से गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई। उधर बारिश के साथ चलीं तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसलें बिछ गई हैं। मौसम की बेरुखी को देखकर किसान परेशान हो रहे हैं। उन्हें बड़े नुकसान की आशंका सता रही है। उधर, बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री से गिरकर 15.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

फरह क्षेत्र में शुक्रवार तड़के से शुरू हुई बारिश के कारण सरसों और गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार को भी बूंदाबांदी होने से किसान परेशान थे। फतिहा निवासी किसान गजेंद्र सिंह और भदाया निवासी किसान रविंद्र चौधरी ने बताया कि आंधी और बारिश से फसलों से काफी नुकसान हुआ है। खेतों में फसलें गिर गई हैं। आधी से ज्यादा फसलें खत्म हो गई हैं।

सौंख में बारिश-ओलों से फसलें चौपट, मुआवजे की मांग

सौंख। क्षेत्र में बेमौसम हुई बारिश और ओले गिरने से गेहू, आलू, सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। कई खेतों में फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं। बसपा नेता सुरेश सिंह ने कहा कि मौसम की मार से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं।
विज्ञापन

फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की गई है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बनवारी चौधरी ने कहा किसानों को हो रहे नुकसान का सर्वे कराकर प्रशासन तत्काल मुआवजा दिलाए। किसान योगेंद्र सिंह, उदय सिंह, रवि कुंतल, हरीश्याम, रघुनाथ सिंह, संजीत फौजदार, राजेश सिंह, यशपालसिंह आदि ने बर्बाद फसल के मुआवजे की मांग की है।
भाकियू सुनील गुट के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी, भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष घूरेलाल शास्त्री, ओपी कुंतल, भाकियू मंच के जिलाध्यक्ष नवल सिंह चौधरी, जिला महासचिव हिम्मत सिंह, देशराज कुंतल ने किसानों के नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें