फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: क्या करें साहब पापी पेट का सवाल है...

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गरीबी, मजबूरी जीवन में क्या करवा दे। कोई नहीं जानता। धनतेरस पर पूरा शहर उल्लास में डूबा है। बाजार खरीदारों से भरा पड़ा है, उधर हाईवे पर अजब तस्वीर नजर आई है। पांच साल की एक बच्ची अपने दो साल के भाई और बेबस मां का पेट भरने के लिए जान हथेली पर रखकर करतब दिखाती नजर आई।
विज्ञापन


एक तरफ तेज रफ्तार से छोटे-बड़े वाहन दौड़ रहे थे तो दूसरी तरफ यह बच्ची जमीन से करीब छह फीट ऊपर बंधी रस्सी पर चलकर हैरतअंगेज करतब दिखा रही थी। बच्ची के हाथ में डंडा था। पैर के नीचे थाली थी। थाली में पैर रखकर वह रस्सी पर चल रही थी। उसकी मां बोली, साहब क्या करें पापी पेट का सवाल है। बेटी करतब नहीं दिखाएगी तो त्योहार पर घर का चूल्हा नहीं जलेगा।

पहले मैं खुद करतब दिखाती थी लेकिन उम्र और शरीर करतब दिखाने के लिए साथ नहीं देता है। इसलिए मजबूरी में बेटी को यह सब करना पड़ता है। छत्तीसगढ़ की मूल निवासी कविता का पति इतवारी बीमार रहता है। पांच साल की बेटी खुशी और दो साल का बेटा लखन उनके साथ रहता है। पूरा परिवार रोजी रोटी की तलाश में करीब 15 दिन पहले आया है। मंडी चौराहे के पास रह रहा है।
विज्ञापन


कविता ने बताया कि खेल दिखाते समय बेटी कई बार रस्सी से गिरकर चोटिल भी हुई है लेकिन रोजी रोटी का कोई और जरिया न होने की वजह से उसे यह जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है। इससे उन्हें प्रतिदिन करीब 500 रुपये की आमदनी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें