फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब सुबह से शाम तक जमा कर सकते हैं विद्युत बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यदि आप अपने कार्यालय आने-जाने के कारण समय से विद्युत बिल जमा नहीं करा पा रहे हैं और बिजली कटने की चिंता हो रही है तो, इसका समाधान विद्युत निगम ने निकाल लिया है। विद्युत निगम ने सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक कैश काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है। इसके चलते शुक्रवार को बिल जाम करने के काउंटरों पर सुबह से ही भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

विद्युत निगम द्वारा बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इसी दौरान एक समस्या सामने आई कि अनेक उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। वह अपने काम पर चले जाते हैं। साथ ही ऑनलाइन भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं। इसके चलते विद्युत निगम के अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि अब सुबह 8 से लेकर रात 8 बजे तक कैश काउंटर खोले जाएंगे। ताकि कामकाजी उपभोक्ता अपना बिल जमा करा सकें।

ओटीएस योजना का किया प्रचार
शुक्रवार को विद्युत निगम के अधिकारियों ने एकमुश्त समाधान योजना(ओटीएस)का प्रचार प्रसार किया। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहर व देहात क्षेत्र में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन




उपभोक्ताओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए बिल जमा करने के लिए काउंटर खोलने का समय बढ़ा दिया गया है। अब ग्राहक सुबह 8 से लेकर रात्रि 8 बजे तक बिल जमा करा सकेंगे। - प्रद्युम्न त्रिपाठी, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें