फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब देकर हुई वेलेंटाइन वीक की शुरुआत

Mon, 08 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोज-डे के साथ रविवार को वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। यह पूरा हफ्ता अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस हफ्ते में हर दिन अपनी बात रखने के अलग-अलग तरीके हैं। युवा इस वीक के शुरू होने का इंतजार करते हैं, ताकि अपने प्रेम का इजहार अलग-अलग तरीकों से कर सकें। सोमवार को प्रपोज डे मनाने के लिए युवा काफी उत्साहित दिखे।

रविवार को प्रेमी युगल और विवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे को गुलाब देकर रोज डे विश किया। रविवार को फूलों की दुकान और ग्रीटिंग कार्ड की दुकान पर खासी भीड़ नजर आई। सोशल मीडिया पर सुबह से ही रोज डे विश करने के लिए मैसेज का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में मिलने के बाद युवाओं ने एक-दूसरे को रोज देकर अपने प्यार का इजहार किया। दुकानदार राधेलाल सैनी ने बताया कि दिल्ली से ही उनके यहां फूल आते हैं। रविवार को लाल और पीले गुलाब की ही मांग अधिक रही। उनकी दुकान से करीब सवा सौ गुलाबों की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि एक गुलाब 20 रुपये का बिक रहा है।

साथ ही टेडी बियर, लव वर्ड्स, महकता और सजा हुआ हर्ट, दोस्ती के लिए कार्ड्स और फोटो फ्रेम आदि की भी खासी मांग रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें