फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी के पास बेखौफ चला वेल्डिंग कार्य

Wed, 25 Jan 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रिफाइनरी के पास वेल्डिंग कार्य
विज्ञापन
थाने के सामने खाली बाड़े में वेल्डिंग करते वक्त फटे टैंकर की घटना के बाद भी पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को भी रिफाइनरी के आसपास वेल्डिंग का काम होता रहा, पुलिस प्रशासन ने यहां चेकिंग तक नहीं की।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह रिफाइनरी के मुख्यद्वार के सामने, गेट नंबर नौ के अलावा हाईवे किनारे आसपास तक वेल्डिंग और बॉडी मेकिंग का कार्य करने वालों का बाजार लगा दिखा। यहां कारीगर बेखौफ होकर अपने कार्य में लगे रहे।

रिफाइनरी पुलिस लाख दावे करे कि छह माह पहले ज्वलनशील कार्य करने वाले के खिलाफ अभियान चलाया गया था, लेकिन इस अभियान का असर कतई नहीं दिखा। इस अभियान के बाद भी इतना बड़ा हादसा हो गया। 
विज्ञापन


जल्द ही ज्वलनशील पदार्थों का कार्य करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर इसे पूरी तरह बंद कराया जाएगा। यदि कोई भी पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अशोक कुमार सिंह, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें