फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से उड़ाए शादियों के टेंट, पेड़ गिरे

Sat, 29 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बूंदाबांदी और तेज हवाओं से लोगों ने महसूस की राहत, शादी-समारोह में अफरा-तफरी  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलदेव। देर शाम आई आंधी और बूंदाबांदी ने गर्मी में कुछ राहत महसूस कराई। 
विज्ञापन

लेकिन, शादी-समारोह के आयोजनों में खलल पड़ गया। शादी वाले घरों में अफरा-तफरी मची रही। आंधी ने कई शादियों के टेंट और तंबू उड़ा दिए। कई जगह पेड़ भी उखड़ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में तेज धूप और गरम हवाएं चलीं। वहीं, दोपहर बाद मौसम के तेवर बदले। घने बादल छा गये और तेज आंधी चलने लगी। देहात के कुछ इलाकों में बरसात भी हुई। उधर, खुले आसमान के नीचे शादी विवाह के समारोहों में अफरा-तफरी मची रही। फरह व बलदेव में आंधी से कई जगह विवाह समारोह के टेंट उखड़ गए। लोग काफी परेशान हुए। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। आंधी के बाद तेज बारिश भी हुई। शुक्रवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें