फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्या बराती और क्या घराती, बस दे दनादन, नहीं देखा होगा बरात का ऐसा स्वागत, राजस्थान से आए थे सारे; Video

Fri, 13 Mar 2026 12:27 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के नगला चन्द्रभान में शादी समारोह के दौरान शराब को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कुर्सियां फेंकी गईं, बरातियों से मारपीट हुई और फायरिंग से समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
शादी समारोह में मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के  बीएसए रोड पर एक शादी समारोह शराब का लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। क्षेत्रीय पार्षद पति व उनके समर्थकों ने बरातियों के साथ मारपीट की और कुर्सियां फेंकी। साथ ही फायरिंग भी हुई। इससे समारोह में अफरा-तफरी का महौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया।
विज्ञापन


यह घटना गोपाल नगर नगला चन्द्रभान में बृहस्पतिवार रात को हुई। राजस्थान के डीग जिले से नगला चन्द्रभान निवासी प्रमोद कुमार के दरवाजे पर बरात आई थी। क्षेत्रीय पार्षद पति तिलक वीर चौधरी समारोह में पहुंचे थे। इसी दौरान उनका किसी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुर्सियां से मारपीट शुरू हो गई और फायरिंग भी होने लगी। दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला। साथ ही घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। अगर मामले में तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई होगी।


विज्ञापन



 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें