फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बरातियों को ले जा रही कार, दो की मौत और सात घायल

Mon, 15 Jul 2024 02:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

टप्पल कस्बे से बरातियों को लेकर स्कॉर्पियो कार हाथरस जा रही थी। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 65 के पास कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसमें दो की मौत हो गई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कार्पियो कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 65 के पास रविवार शाम साढ़े सात बजे बरातियों से भरी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में वाहन सवार 9 दोस्तों में से दो की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले टप्पल कस्बे के डाक खाना वाली गली निवासी आदिल व शायर पुत्र यूनिस, दीपक व प्रयांशु पुत्र धन सिंह, प्रशांत पुत्र अजीत, शिवम पुत्र रेखपाल, दिलशाद पुत्र पप्पन, प्रह्लाद पुत्र प्रेमपाल व कैफ पुत्र महबूब स्कॉर्पियो से अपने दोस्त मनीष पुत्र रतन सिंह की शादी में सादाबाद (हाथरस) जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 65 के समीप गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसी के पीछे बरातियों की एक दूसरी गाड़ी भी आ रही थी।

इसके सवारों ने पुलिस को सूचना दी। हालत चिंताजनक होने के चलते कैफ व प्रहलाद को साथी एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां 13 वर्षीय कैफ ने दम तोड़ दिया। 5 घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने 30 वर्षीय प्रयांशु को मृत घोषित कर दिया। आदिल,दीपक, प्रशांत व शिवम, प्रह्लाद को गंभीर हालत के चलते पहले जेवर और फिर नोएडा के निजी अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में प्रयांशु व कैफ की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें