फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश से सुहाना हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद रुक-रुक कर हुई बारिश का सिलसिला दिनभर जारी रहा। बारिश के कारण लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश के कारण शहर के कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या भी सामने आई।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा 25 जुलाई की सुबह और रात तथा 26 जुलाई की रात भी बारिश होने की उम्मीद है। 28 और 29 जुलाई को भी हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद की जा रही है। आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम में ठंडक बनी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें