फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मौसम बदल रहा करवट, कूलर-एसी दे रहे बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मौसम में बदलाव के कारण बुखार से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दरअसल, बारिश के कारण मौसम दिन में उमस के साथ गर्म है तो रात में ठंडा हो जाता है। लोग कूलर, एसी का प्रयोग उमस-गर्मी से राहत के लिए कर रहे हैं। इसके कारण सर्द-गर्म होना बुखार का कारण बन रहा है।
विज्ञापन


रात में एसी-कूलर की हवा में सोने से बच्चे, बुजुर्ग सबसे अधिक बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल व सीएचसी, पीएचसी की ओपीडी में 300 से 400 मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा निजी क्लीनिकों पर भी डॉक्टरों के यहां वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।



बचाव के लिए यह करें
- रात में एसी-कूलर न चलाएं। मच्छर अधिक हैं तो सामान्य गति में पंखा चलाएं। फ्रिज के पानी या कोल्ड ड्रिंक पीने से बचें। सुबह-शाम स्नान अधिक ठंडे पानी से न करें। आइसक्रीम खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बच्चों को आइसक्रीम से दूर रखें। बाजार का कटा हुआ फल न खाएं। बुखार व दस्त से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी पर बुखार के मरीज आ रहे हैं। बदलते मौसम में लोग ठंडे खान-पान, एसी-कूलर की हवा, ठंडे पानी से स्नान करने से बचें। कोई भी समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन

- डाॅ. अजय कुमार वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें