फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बिगड़ा मिजाज, बरसात के साथ गिरे ओले

विज्ञापन
फोटो 50आर मौसम में आये बदलाव से हुई बारिश में भीगते जाते युवक-युवती। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा/कोसीकलां। बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम का मिजाब बिगड़ गया। बादलों के छाए रहने के कारण सूर्य नारायण के दर्शन भी नहीं हुए। वहीं दोपहर और शाम को रुक-रुककर बरसात हुई। कुछ स्थानों पर हल्के ओले भी पड़े। बरसात होने से सरदी बढने लगी है और सर्द हवाएं भी चलीं। पूरे दिन सूर्यदेव नहीं निकले और धुंध छाई रही।
विज्ञापन

बाजना, नौहझील, गोवर्धन, राधाकुंड, छाता, कोसीकलां, राया, बलदेव, फरह व आसपास इलाके में रुक रुककर बरसात होती रही। बरसात होने और हवा चलने से मौसम सर्द हो गया और लोगों के गरम कपड़े निकल आए। बरसात से सड़कों पर कीचड़ बनी रही। बाजना क्षेत्र में ओलों के साथ हुई बरसात से किसान फसल की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित रहे। सुबह पांच मिनट तक हुई ओलों के साथ बरसात ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी। वहीं अपराह्न 4.30 बजे आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। इससे गेंहू, सरसों और आलू की फसलों में किसान आंशिक नुकसान बता रहे हैं। इसके अलावा बलदेव नगर व देहात क्षेत्र में सुबह से ही बादलों के साथ मौसम बिगड़ गया। बरसात व ठंडी हवा चलने से ठंडक का अहसास होने लगा।
वर्जन
बरसात से फसलों को नुकसान नहीं है। अभी गेहूं की बुवाई का 15 दिसंबर तक समय है। बरसात के बाद किसान आसानी से रबी की फसल की बुआई कर सकते हैं।- धुरेंद्र कुमार, उपकृषि निदेशक ।

फोटो 52आर मौसम में आये बदलाव से हुई बारिश में भीगकर जाती युवतियां।- फोटो : MATHURA

फोटो 51आर मौसम में आये बदलाव से हुई बारिश में भीगते जाते स्कूटी पर जाते दंपत्ति।- फोटो : MATHURA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें