फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिना बारिश भूतेश्वर अंडरपास के नीच हुआ जलभराव, बने जाम के हालात

विज्ञापन
भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे हुए जलभराव के चलते रेलवे लाइन पार करके निकलते लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। रेलवे कार्य के कारण शुक्रवार को बिना बारिश भूतेश्वर अंडरपास के नीचे जलभराव हो गया। इससे वाहनों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग जान हथेली पर रखकर रेलवे ट्रैक को पार कर निकलने को मजबूर हुए। नगर आयुक्त ने बूस्टिंग पंपसेट से नाले का पानी निकालने के निगम कर्मचारियों को निर्देश दिए।

रेलवे द्वारा भूतेश्वर रेलवे अंडरपास के ऊपर नई तीसरी रेलवे लाइन बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने अंडरपास से होकर नाले को रोक दिया। इससे नाले का पानी भूतेश्वर अंडरपास के नीचे भर गया। इससे वाहनों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि रोड और भूतेश्वर तिराहा पर जाम के हालात बन गए। वहीं राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने निरीक्षण किया और जलभराव का कारण जाना। रेलवे विभाग द्वारा अवरुद्ध किए गए नाले के संबंध में नगर आयुक्त ने रेलवे के अधिकारियों से बात की।इसके बाद नगर आयुक्त ने निगम के जलकल विभाग को निर्देश दिया कि रुके हुए नाले के पानी को पंप के माध्यम से निकट के नाले में पहुंचाया जाए। स्थायी समाधान होने तक पंप 24 घंटे संचालित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, प्रभारी मुख्य अभियंता सिविल अमरेंद्र गौतम, सहायक अभियंता सिविल शशांक, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद, मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा, अवर अभियंता सिविल मुनि देव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें