फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में बारिश से ताल तलैया बने रंगजी मार्ग से होकर निकलते श्रद्धालु। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। नगर में तीसरे दिन भी करीब पौन घंटे की रिमझिम बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे नगर निगम की सफाई और पानी निकासी के दावों की पोल खुल गई। जलभराव से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब दो बजे काले बादल होने के साथ ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। करीब पौन घंटे हुई बारिश से रंगजी मंदिर मार्ग, गोपीनाथ बाजार, गांधी मार्ग, विद्यापीठ चौराहा, रमणरेती मार्ग, दाऊजी तिराहा पर जलभराव हो गया।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने रोष व्यक्त किया कि वंशीवट क्षेत्र में व्याप्त गंदगी, उफनते सीवर के मेनहोल एवं सड़कों पर जलभराव होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय संतों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की है कि संघ प्रमुख के सुदामा कुटी में आने से पहले पानी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ जलनिकासी के प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें