फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के प्रयोग से बिगड़ गई मंदिर मार्ग की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मंगला आरती के दौरान ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद पुलिस व्यवस्थाओं को बदलने की लगातार कोशिश कर रही है। एक प्रकार से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का गलियारा पुलिस के लिए प्रयोगशाला बन गया है। हर दिन नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। शुक्रवार को इसी बदली व्यवस्था को लेकर व्यापारी और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ पहुंचे। लिखित आश्वासन के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दुकानें खोली।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पुलिस द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर व्यवस्थाओं में किए गए बदलाव के बाद माहौल बिगड़ गया। शाम को दर्शन खुलने के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर की मुख्य गली में स्टील के पिलर एवं कपड़े की पट्टी वाले डिवाइडर लगा दिए। बैरिकेडिंग के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर सड़क पर उतर आए। व्यापारियों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए और सड़क पर बैठ गए। बिगड़ी व्यवस्थाओं के विरोध में नारेबाजी की। शाम लगभग पांच बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन शाम सात बजे तक चला।
व्यापारियों का कहना है कि पुलिस बिना उनकी राय जाने ही व्यवस्थाओं में बदलाव कर रही है। इन बदलावों से हमारे व्यापार तो चौपट हो ही रहे हैं साथ ही यहां रहने वाले लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। व्यापारियों के विरोध से मंदिर की मुख्य गली से लेकर विद्यापीठ चौराहे एवं दाऊजी तिराहे तक सड़क पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हो गई। माहौल बिगड़ता देखे सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, सीओ सदर प्रवीण मलिक एवं कोतवाली प्रभारी सूरजप्रकाश शर्मा ने आक्रोशित व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी सक्षम अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में जिला संघ चालक दासबिहारी अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, पार्षद मुन्नालाल निषाद, आकाश गोस्वामी, अनिल गौतम, व्यापारी मंडल के चेयरमैन धर्मेंद्र अग्रवाल, आलोक बंसल, व्यापारी गोविंद खंडेलवाल, आलोकिक शर्मा, विष्णु खण्डेवाल, चैतन्य सारस्वत, मनोज खंडेलवाल, अंशुल सारस्वत, शंकर, पुरुषोत्तम मिश्रा ने सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ से वार्ता की। अधिकारियों ने व्यापारियों को लिखित में आश्वासन दिया, जिसमें कहा गया है कि भीड़ के समय जो भी व्यवस्थाओं में बदलाव होगा उससे पूर्व स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें