फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: इनामी हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़, दोनों टांगों में लगीं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। हाईवे पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर रामजीत पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार देर रात को पुलिस व स्वॉट टीम ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने गोली चला दी, लेकिन पुलिस ने उसकी दोनों टांगों में गोलियां मारकर दबोच लिया।
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि रामजीत लंबे समय से मथुरा और आगरा में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ दोनों जिलों में करीब 35 प्राथमिकी भी दर्ज हैं। पिछले दिनों उसने फरह में दो महिलाओं के कुंडल लूटने की घटना की थी। इन घटनाओं में शामिल उसके दो साथियों रवि और महेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका था। रामजीत की पुलिस को तलाश थी।
शुक्रवार को देर रात वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गोवर्धन पुलिया के पास उसे पहचान लिया। गिरफ्तार करने के लिए पुलिस आगे बढ़ी तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीमों ने घेराबंदी करके उसकी दोनों टांगों में गोलियां मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने पुलिस को बताया कि कुंडल बेचने पर उसके हिस्से में 24 हजार रुपये आए थे। पुलिस ने नकदी, तमंचा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें