फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस मुठभेड़ में शाहिद गिरफ्तार, 25 हजार का है इनामी; अंधेरे में फरार हो गया उसका साथी

Tue, 23 Dec 2025 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान साइबर अपराधी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से वो घायल हो गया। उसका साथी अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। 
 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एसओजी मथुरा और गोवर्धन पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25,000 के इनामी अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर की रात एसओजी मथुरा और गोवर्धन थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार का इनाम घोषित साइबर अपराधी सरकवा बाईपास से होकर निकलने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 

घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी का एक अन्य साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद (26) निवासी ग्राम देवसेरस, थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट), एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी शाहिद पर मथुरा सहित अन्य जनपदों में धोखाधड़ी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आईटी एक्ट समेत 15 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से साइबर अपराधों में संलिप्त था और पुलिस को उसकी तलाश थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें