फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धनतेरस पर चांदी का सिक्का लेना है...चांदी ले आइए

विज्ञापन
पुष्य नक्षत्र पर राधारानी ज्वैलर्स में आभूषणों की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
मथुरा। चांदी की कीमतों में बेतहाशा इजाफा होने के बाद भी ग्राहकों का रुझान कम नहीं हुआ है। चांदी दो लाख रुपये प्रतिकिलो के करीब पहुंच रही है मगर बाजार में चांदी की खनक कायम है। धनतेरस पर लोग चांदी के सिक्के खरीदते हैं। इस बार नए सिक्के आना बंद हो गया है। चांदी की कमी के कारण ऐसा हो रहा है, लेकिन तमाम दुकानदार चांदी लेकर नए सिक्के दे रहे हैं। बाजार में तेजी बरकरार है। चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सितंबर से ही चांदी के दाम बढ़ना शुरू हो गए थे, जोकि अक्तूबर के एक पखवाड़ा पूरा करते ही दो लाख के करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं। चांदी की आवक कम होने से बाजार में खासी ऊहापोह के हालात बने हुए हैं। चांदी के सिक्के भी बाजार में कम हैं। ज्यादातर लोग धनतेरस पर चांदी, सोने के सिक्कों की खरीद करते हैं। इस बार चांदी के सिक्के की ढलाई बंद हो चुकी है। सिक्के बाजार में कम आ रहे हैं। ऐसे में चांदी के सिक्के तो बाजार में हैं मगर दुकानदार इसकी एवज में चांदी बदलकर भी रहे हैं। सराफा बाजार कमेटी के राजेंद्र अग्रवाल हाथीवाले का कहना है कि चांदी बाजार में ऐसी वृद्धि कभी नहीं देखी। चांदी की खरीद तो हो रही मगर डिलीवरी में 15 दिन से एक माह तक का समय लग रहा है। एके ज्वैलर्स के अक्षय गर्ग का कहना है कि अभी सौदे की डिलीवरी अगले माह के लिए करने के वायदे पर काम चल रहा है। सिक्कों में खासी तेजी आई है। करवाचौथ पर 100 ग्राम का सिक्का 17 हजार का था, वह आज 20 हजार से ज्यादा का बिका है। ऐसे में सिक्के की डिमांड है और लोग सिक्के खरीद भी रहे हैं। उनका कहना है कि नवरात्र से लेकर करवाचौथ तक बाजार में खासी तेजी रही है। इसका असर भी बाजार पर दिखाई दे रहा है। लेकिन बाजार में चांदी की खरीद में लोग अब भी रुचि ले रहे हैं। लोग अब भी चांदी में निवेश को फायदे का सौदा मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें