फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दब गईं मां-बेटी और पड़ोसी की बच्ची...मासूम की मौत

Sat, 17 May 2025 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मांट में पक्की दीवार गिरने से बच्ची की मौत हो गई। हादसे में घायल मां और पड़ोस की रहने वाली बच्ची घायल हो गई, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
दीवार गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कस्बा मांट में ईदगाह बस्ती में पक्की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां सहित दूसरी बेटी घायल हो गई। घायलों को मलबे से निकालने के बाद अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन




 

शनिवार को सुबह कस्बा मांट के अंतर्गत मांट मूला में ईदगाह बस्ती में अचानक से पक्की दीवार भरभरा कर गिर गई। हादसे में एक  वर्षीय गुनगुन पुत्री संजय निवासी कल्याणपुरी नई दिल्ली हाल पता ईदगाह बस्ती मांट मूला की ईटों के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि मां सोनम पत्नी संजय एवं पड़ोस की रहने वाली खुशबू घायल हो गई।
विज्ञापन

गुनगुन के पिता संजय ने बताया की वह दो साल पहले परिवार के साथ दिल्ली से मांट आए थे। कस्बे में जूता पॉलिस का काम करते हैं।  मांट में तोताराम भगत के मकान में किराए पर रहते हैं। सीओ गुंजन सिंह ने बताया की दीवार गिरने से एक वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल खुश्बू की हालत गभीर होने पर आगरा के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें