फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। गांव कमई में गांव के ही चार युवकों ने एक युवक को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और नशे की हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गए। जानकारी पर परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने चार लोगों पर यह आरोप लगाते हुए बरसाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव का मदनगोपाल उर्फ सिंगो (22) पुत्र गोपाल को शुक्रवार सुबह गांव का गोपाल पुत्र भिक्की घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद मदनगोपाल दोपहर को घर आ गया। खाना खाने के बाद गोपाल मदनगोपाल को पुन: अपने साथ बुला कर ले गया। इसके बाद भूरा पहलवान के आंगन में भूरा, कन्हैया एवं चंद्रपाल, गोपाल और मदनगोपाल ने देररात तक शराब पी। आरोप है कि चारोें लोगों ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर मदनगोपाल को पिला दिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। शुक्रवार रात तकरीबन दो बजे चारों युवक उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गए। मदनगोपाल ने घर में घुसते ही परिजनों को बताया कि गोपाल, भूरा पहलवान, कन्हैया, चंद्रपाल ने शराब में जहर पिला दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दस दिन पहले जयपुर में हुआ था झगड़ा
मदनगोपाल के परिजनों ने बताया कि मदनगोपाल और गोपाल दोनों जयपुर में सब्जी की दुकान लगाते हैं। दोनों त्योहार मनाने के लिए मथुरा आए थे। विगत दस दिन पूर्व मोबाइल चोरी करने को लेकर दोनों में जयपुर में सब्जी की दुकान पर झगड़ा हो गया था। इस दौरान गोपाल ने मदनगोपाल को धमकी देकर कहा था कि तुझे रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाने दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें